मिस्त्री ने घर में फांसी लगाकर दी जान


इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र की लहिया कॉलोनी में एक मिस्त्री ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है.मृतक की पहचान गजानंद पिता हरिकरण उम्र 35 साल, निवासी लहिया कॉलोनी के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक गजानंद मिस्त्री का काम करते थे. बीते दिन उन्होंने घर में फांसी लगा ली.

परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर हीरानगर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

Next Post

दोस्त की हत्या कर खेत की तलाई में दफनाया शव

Fri Aug 7 , 2026
इंदौर: बड़गोंदा थाना क्षेत्र में दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने वाली वारदात सामने आई है. साथ बैठकर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक ने अपने दोस्त की फलिया से हत्या कर दी और शव को खेत की तलाई में मिट्टी से दबाकर फरार हो गया, पुलिस ने […]

You May Like