
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे समारोह में कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी नम्रता पी. विलियम सहित आठ पर्यवेक्षकों को सम्मानपूर्वक विदा किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए उपाध्याय ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन की दूसरी पारी है, जिसे सभी को खुशी, सकारात्मकता और उत्साह के साथ बिताना चाहिए। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ रहने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन का भरपूर आनंद लेने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का आयोजन कर्मचारियों द्वारा वर्षों तक संस्थान को दी गई सेवाओं और योगदान के सम्मान में किया गया। समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उपस्थित रहकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह भी उपस्थित थे।
