सलकनपुर जाने वाले ध्यान दें: 8 जुलाई तक बंद रहेगा रोपवे, यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं

सलकनपुर। प्रसिद्ध देवीधाम सलकनपुर में संचालित रोपवे सेवा 8 जुलाई तक आवश्यक तकनीकी मेंटनेंस कार्य के कारण पूर्णत: बंद रहेगी.

मां विजयासन रोपवे के प्रबंधक राजू श्रीवास्तव ने बताया कि रोपवे प्रणाली की सुरक्षा, तकनीकी गुणवत्ता एवं निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्धारित अवधि में व्यापक मेंटनेंस कार्य किया जाएगा. इस दौरान रोपवे सेवा का संचालन पूरी तरह स्थगित रहेगा. रोपवे प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि 8 जुलाई के बीच देवी दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु इस अस्थायी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं. आवश्यक मेंटनेंस पूर्ण होने के बाद रोपवे सेवा पुन: नियमित रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी.

Next Post

साइबर ठगी की धीमी जांच,एसपी-टीआई व विवेचक तलब

Sat Jul 4 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस हिमांशु जोशी की एकलपीठ ने 6.24 लाख रुपये की साइबर ठगी के एक मामले की जांच में धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जबलपुर के पुलिस अधीक्षक, गोराबाजार थाना प्रभारी और विवेचना अधिकारी को अगली सुनवाई पर मूल केस डायरी सहित व्यक्तिगत रूप से […]

You May Like