ननि अधिकारियों और भाजपा पार्षदों के बीच विवाद में महिला ने बदसलूकी की शिकायत भी दर्ज करवाई

इंदौर:वार्ड 74 में घर-घर जाकर संपत्ति कर सर्वे अभियान के दौरान नगर निगम अधिकारियों और भाजपा पार्षदों के बीच विवाद भड़क गया. जिसके तहत एक महिला ने नगर निगम अधिकारियों द्वारा उसके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की, जिस पर भंवरकुआं थाना में प्रकरण दर्ज किया. इसके अलावा तीन अन्य महिलाओं ने भी निगम कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

नगर निगम के अनुसार, सर्वे अभियान के तहत नागरिकों की संपत्ति का सत्यापन किया जा रहा है. कई स्थानों पर खुला प्लाट दिखाकर कम टैक्स जमा करने और मकानों के निर्माण क्षेत्र को कम दिखाने का मामला सामने आया. जब निगम अधिकारियों ने जांच करने का प्रयास किया, तो कुछ पार्षदों ने इस पर विरोध किया और देर रात तक थाने पर हंगामा चला.

डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी. विवाद के कारण आज वार्ड 74 में सर्वे का काम स्थगित रखा है और अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने और डाटा एंट्री करने का निर्देश दिया है. इस घटनाक्रम से निगम अधिकारी और पार्षद आमने-सामने आ गए हैं, और विवाद के लंबा चलने तथा भोपाल तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस ने अभी सभी शिकायतों की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर होगी.

Next Post

बारिश और धुंध ने बढ़ाई ठंड, दृश्यता रही कम

Sun Oct 26 , 2025
भोपाल: राजधानी भोपाल में शनिवार रात से रविवार सुबह तक हल्की बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। बारिश के चलते सुबह घने बादल और हल्की धुंध देखी गई, जिससे शहर में दृश्यता में कमी आई।मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के प्रभाव […]

You May Like