इंदौर: तिलकनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना सेक्टर-ए साईंनाथ कॉलोनी की है, जहां चोर पहली मंजिल का ताला तोड़कर अंदर घुसे और ड्रेसिंग टेबल से सोने के कान के तीन जोड़े बुंदे, दो जोड़ी नग लगे बुंदे, घर के मंदिर से चांदी का दीपक व कटोरी और खुले लॉकर से करीब 15 हजार रुपये नकद पार कर गए. पीड़ित गिरीश मोंढे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Next Post
552 किसानों ने दिए दस्तावेज, होगा खरीदी से मिलान
Wed Aug 27 , 2025
जबलपुर: शहपुरा तहसील के ग्रीष्मकालीन मूंग-उड़द खरीदी केंद्र 64 एमएलटी वेयरहाउस मजीठा में अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। उप संचालक कृषि डॉ. एस.के. निगम ने बताया कि जांच के लिए आयोजित कैंप के दूसरे दिन 170 किसानों के दस्तावेज […]

You May Like
-
8 months ago
शाम को बरसे बदरा, दिखा इंद्रधनुष
-
11 months ago
तृणमूल कांग्रेस ही घुसपैठ कराती है : शाह