ट्रेन में चोरी करने वालों से मिले 4 लाख के गहने-नकदी

ग्वालियर। ट्रेनों में एसी कोच के यात्रियों के गहने, नकदी और मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोर ग्वालियर जीआरपी ने गिरफ्तार किए हैं। पूछताछ में इनसे पांच बड़ी चोरियों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उनके पास से 4 लाख रुपए के गहने, नकदी और मोबाइल बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी जय भगवान यादव निवासी और अमित दीक्षित निवासी आगरा हैं। ये ट्रेनों में यात्री बनकर सफर करते थे और रात में जैसे ही सहयात्रियों को झपकी लगती, वे उनका बैग लेकर गायब हो जाते। जीआरपी को सूचना मिली थी कि झांसी से आगरा और ग्वालियर के बीच चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य स्टेशन के आसपास देखे गए हैं। थाना प्रभारी बबीता कठेरिया ने टीम के साथ घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में चार लाख रुपए के गहने, नकदी और मोबाइल बरामद हुए।

दोनों चोर रात के समय गुजरने वाली ट्रेनों के एसी कोच में रिजर्वेशन कराते थे। शादी या समारोह से लौट रहे यात्रियों को टारगेट करते थे। देर रात यात्रियों के सोने का इंतजार करते और फिर उनका बैग लेकर उतर जाते। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

Next Post

महिला न्यायाधीश को 50 प्रतिशत वेतन के साथ प्रदान करें वरिष्ठता का लाभ

Fri Feb 28 , 2025
हाईकोर्ट का अहम फैसला   जबलपुर। नीमच में पदस्थ महिला न्यायाधीश ने वेतन व वरिष्ठता का लाभ दिये जाने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि अनुसूचित […]

You May Like