लोन की किश्त और पत्नी के मायके जाने पर तनाव में पति ने की खुदकुशी 

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत घाना में लोन की किश्त और पत्नी के मायके पर तनाव में पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को नंदकिशोर उर्फ बुद्धु बर्मन 34 वर्ष निवासी ग्राम घाना ने सूचना दी कि उसके पड़ौस में रहने वाले चाचा स्व.कैलाश बर्मन का लड़का अर्जुन अपने परिवार सहित रहता था, अनिल एवं अनिल की पत्नी मजदूरी करने जबलपुर जाते थे, अर्जुन की पत्नी वर्षा बर्मन लगभग 2 माह पहले अपने मायकेे ग्राम बगरई चरगवां चली गयी है। अर्जुन अपने बच्चों के साथ रह रहा था। अर्जुन ने लोन लिया था जिसकी किश्त को लेकर बहुत समय से दोनों पति पत्नी के बीच में विवाद होता था, इसी कारण अर्जुन की पत्नी वर्षा मायके चली गयी थी। इसी बात को लेकर भाई अर्जुन बर्मन परेशान रहता था आज सुबह सुबह लगभग 6-30 बजे अर्जुन की मां उषा बाई के चिल्लाने की आवाज आने पर देखा उसका भाई अर्जुन बर्मन घर के अंदर वाले कमरे की छत में लगी लकड़ी की बल्ली से लायलोन की रस्सी बांधकर फांसी लगा लिया है।

Next Post

बजरंगी भाईजान की मुन्नी पहुंची ग्वालियर

Thu Sep 25 , 2025
ग्वालियर। सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान में बाल कलाकार मुन्नी का अभिनय कर प्रशंसा बटोरने वाली अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा आज दोपहर ग्वालियर पहुंचीं। हवाईअड्डे पर उनके ग्वालियर के फैन्स ने जोरदार स्वागत किया। हर्षाली मल्होत्रा बॉलीवुड की विख्यात बाल फ़िल्म अभिनेत्री रही हैं। इनके द्वारा अभिनीत फिल्मों मे […]

You May Like