घपला: 1600 निवेशक से 42 करोड़ हड़पे, सीआईडी के पास पहुंची 11 केस डायरियां

जबलपुर। मध्यप्रदेश के चार जिलों अशोकनगर, टीकमगढ़, दमोह, विदिशा से सोसायटी बनाकर निवेशकों से धोखाधड़ी करके जमा राशि हड़पने के घोटाले से जुड़ी कुल 11 केस डायरियां सीआईडी जबलपुर को विवेचना के लिए मिली है। सूत्रों के अशोकनगर से 3, टीकमगढ़ से 5, दमोह से 1, विदिशा से 2 की केस डायरियों की जांच शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक अबतक की स्थिति में इन डायरियों में निवेशकों की संख्या लगभग 1600 है और इनका निवेश लगभग 42 करोड़ रुपए पाया गया है। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश के अन्य जिलों जबलपुर, भोपाल, शहडोल एवं सिंगरौली आदि में भी इसी तरह के अपराध किए गए है। करोड़ों रुपए की राशि हड़पी गई है।

Next Post

'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सिद्ध धाम कटाव से मझौली तक उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon Aug 24 , 2026
जबलपुर। आस्था, भक्ति और उत्साह के पावन संगम के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धर्म क्रांति समिति मझौली के तत्वावधान में सिद्ध धाम कटाव से मझौली स्थित ऐतिहासिक श्री विष्णु वाराह मंदिर तक विशाल कांवड़ यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से निकाली गई। यात्रा के दौरान […]

You May Like