बरेली में नरगिस ने अपनाया सनातन धर्म, इच्छा देवी बन आकाश कश्यप से वैदिक रीति-रिवाज से रचाई शादी

उत्तर प्रदेश के बरेली में नरगिस से इच्छा देवी बनी युवती की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। आंवला थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव की रहने वाली नरगिस ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाने और नाम बदलने की बात कही है। इसके बाद उसने गांव के ही आकाश कश्यप के साथ वैदिक रीति-रिवाज से विवाह किया। दोनों की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती के मुताबिक, पिछले चार-पांच वर्षों से उसकी हिंदू धर्म में आस्था थी और उसने बिना किसी दबाव के धर्म परिवर्तन का फैसला लिया।

सुभाषनगर के मढ़ीनाथ स्थित श्री अगस्त्य मुनि आश्रम में महंत आचार्य केके शंखधार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण की प्रक्रिया संपन्न कराई। युवती ने आर्य समाज, फतेहगंज पश्चिमी में हुए विवाह का प्रमाण-पत्र भी दिखाया। आकाश का कहना है कि परिजनों से जान का खतरा होने के कारण दोनों फिलहाल दिल्ली में रह रहे हैं। वहीं इच्छा देवी ने बताया कि आकाश के परिवार ने उसे बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है।

.....

Next Post

काली रात धाम मेले में बिगड़ी बच्चों की तबीयत, चार अस्पताल में भर्ती

Sat Nov 28 , 2026
छिंदवाड़ा। काली रात धाम में आयोजित मेले में खान-पान के बाद चार बच्चों सहित कई लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ितों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और सिरदर्द की शिकायत होने पर शनिवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सभी का उपचार किया जा रहा […]

You May Like