सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम

मुंबई, 22 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘माँ इंटी बंगारम’ अब हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है। परिवार, भावनाओं और रहस्यों से बुनी यह कहानी घर वापसी के एक सफर को दर्शाती है, जो अप्रत्याशित मोड़ ले लेता है। फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच सामंथा ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, “माँ इंटी बंगारम मेरे लिए सिर्फ एक और फिल्म नहीं थी। हमने इसे मजेदार और दिल को खुश कर देने वाली फिल्म बनाने की कोशिश की थी और इसे बनाते हुए जो खुशी मिली, वह आज भी मेरे साथ है।”

उन्होंने कहा, “यह दिल को छू लेने वाली और आसानी से एंजॉय की जा सकने वाली कहानी है। मुझे खुशी है कि अब यह हिंदी में भी सोनी लिव पर उपलब्ध है। यह ऐसी फिल्म है जिसे आप शनिवार की दोपहर अपने परिवार के साथ, अच्छा खाना खाते हुए आराम से देख सकते हैं। बस बैठिए, रिलैक्स कीजिए और इस सफर का आनंद लीजिए।” बी. वी. नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु दमदार और बहुआयामी किरदार में नजर आती हैं। फिल्म में गुलशन देवैया, दिगंत मंचाले और गौतमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। एक्शन और मनोरंजन से भरपूर ‘माँ इंटी बंगारम’ अब हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है।

.....

Next Post

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में नई राष्ट्रीय टीम की बैठक शुरू, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर चर्चा

Sat Aug 22 , 2026
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में एक अहम संगठनात्मक बैठक शुरू हो गई है। हाल ही में घोषित की गई 65 सदस्यों वाली नई राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों और राज्य स्तर के वरिष्ठ नेताओं के साथ […]

You May Like

मनोरंजन