रीवा:भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह 12 अगस्त को पद्मधर पार्क में होने जा रहा है. बढ़ते अपराध, किसानो की समस्या जैसे विभिन्न मुद्दो को लेकर कांग्रेस भाजपा सरकार को घेरेगी. न्याय सत्याग्रह में कांग्रेस के 22 विधायक और प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के बड़े नेता शामिल होने आ रहा है.
उक्त जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने देते हुए बताया कि प्रदेश में 22 वर्षों से सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार किसान मजदूर युवा व्यापारी की ज्वलंत समस्याओं को हल करने में सर्वथा असफल रही है.
सरकारी जमीनों एवं सरकारी विभागों में खुली लूट, भ्रष्टाचार, किसान खाद के लिए परेशान, आवारा पशुओं से हो रही चैपट फसल जनता की आवाज उठाने वालों पर सत्ता का रोब दिखाकर कांग्रेसियों के विरुद्ध फर्जी मुकमा कायम कराना अब भाजपा की नियति बन गई है. श्री शर्मा ने न्याय सत्याग्रह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है.
