छात्रा ने 10 वीं में फेल होने पर कुएं में छलांग लगा कर दे दी जान 

उज्जैन। बोर्ड परीक्षा में असफल रहने पर करोंदिया गांव की 16 वर्षीय छात्रा प्रियंका ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। कक्षा 10वीं की परीक्षा में फेल होने के बाद प्रियंका खेत पर बहन से मिलने गई और घर जाने का कहकर कुएं में छलांग लगा दी। बहन ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, और ग्रामीणों ने प्रियंका को कुएं से निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नागझिरी थाना पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया।

Next Post

मॉक ड्रिल: ध्वस्त भवन व अग्नि दुर्घटना में फँसे लोगों को बचाने का किया अभ्यास

Wed May 7 , 2025
ग्वालियर। सिविल डिफेंस ऑपरेशन अभ्यास में ग्वालियर की संयुक्त टीम ने यह साबित करके दिखाया कि ग्वालियर जिला आपात स्थिति से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। ऑपरेशन अभ्यास के दौरान देखने में वास्तविक लग रहे ऐसे मॉक दृश्य प्रस्तुत किए जिन्हें देखकर आभास हुआ कि जिला प्रशासन की अगुआई […]

You May Like