सतना /जनपद पंचायत सोहावल के ग्राम भाद में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कुल 200 कन्याओं में से 197 का विवाह तथा 3 कन्याओं का निकाह सम्पन्न कराया गया।
शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सामाजिक गरिमा और सम्मान के साथ संपन्न कराया गया। विवाह समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि यह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है।
इससे बेटियों के विवाह में आने वाली आर्थिक परेशानियां कम होती हैं और समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना भी मजबूत होती है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।जिला पंचायत सतना से भ्रमण के लिए बस में रवाना हुई जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह, जयंती तिवारी, एकता सिंह, सीईओ जिला पंचायत षैलेन्द्र सिंह, सीईओ जनपद प्रतिपाल बागरी, परियोजना अधिकारी गौरव षर्मा, अवधेष सिंह, षिवरतन सिंह, आषीष द्विवेदी, बद्री पसाद दाहिया तथा बाला प्रसाद पटेल ने भी भाद मंदिर के दर्षन किये और सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता कर वर-वधु को आषीर्वाद दिया।
