विंध्य इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ

सीधी। वैष्णवी गार्डन सीधी में बुधवार को विंध्य क्षेत्र के सबसे बड़े फिल्म आयोजन विंध्य इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 7वें संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन समिति के संरक्षक इंजी.आर.बी.सिंह एवं डॉ.अनूप मिश्र सहित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सृजन मिश्र द्वारा मां वीणावादिनी की वंदना से हुई, जिसमें बांसुरी पर रवी और तबले पर सत्यदीप द्विवेदी गोलू ने संगत की। इसके पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। फेस्टिवल में देश-विदेश से अनेक प्रतिष्ठित कलाकारों और फिल्ममेकरों की उपस्थिति रही। प्रमुख अतिथियों में अभिनेत्री कामना पाठक मुंबई, अभिनेता संदीप श्रीधर मुंबई, फिल्ममेकर स्टीफानो रोसेत्ती इटली, इंद्रमोहन सिंह, सतीश सिंह बादल मुंबई, आशीष बाथरी म.प्र., सूर्यकांत वर्मा उ.प्र., सम्पत कुमार सुब्रमण्यम, प्रभा केए तमिलनाडु, पुष्पेंद्र अल्बे म.प्र., रोहित पाटीदार, राजेश धवले महाराष्ट्र और संजय तिवारी उ.प्र. शामिल रहे। उद्घाटन सत्र के बाद फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू हुई। प्रदर्शित फिल्मों में रूबरू फेस टू फेस-कपिल तनवार, बैलड ऑफ द माउंटेन-तरुण जैन, लिपस्टिक-सौमित्रा सिंह, शाइनिंग शैडोज-स्टीफानो रोसेत्ती इटली, अनिकालन ऑर्नामेंट- एस.के.सुब्रमणियन, देविला-प्रभा केए, जमना बाई- आशीष बाथरी म.प्र. तथा फीचर फिल्में जूठन-पुष्पेंद्र अल्बे और साइरा खान, केस- स्वाति व करण रजदान शामिल रहीं। इसी दौरान कनिष्क तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक सीधी फाइल्स का विमोचन वरिष्ठ पत्रकार एवं समीक्षक गिरिजा शंकर भोपाल ने किया कहा कि रंगकर्म और साहित्य के क्षेत्र में सीधी निरंतर प्रगति कर रही है अब चाहे जितनी भी बाधाएं आएं रोक नहीं पाएंगी। अभिनेत्री कामना पाठक ने कहा कि यह धरती सिद्धभूमि बीरबल और बाणभट्ट की जन्मभूमि व कर्मभूमि है और मेरी भी इसे हम सब मिलकर वैश्विक पहचान दिलायेंगे। समिति के संरक्षण डॉ.अनूप मिश्रा ने पुस्तक के लिए कनिष्क को बधाई दिया। फेस्टिवल का आयोजन इंद्रवती नाट्य समिति सीधी और ट्रांसफ्रेम के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। फेस्टिवल निदेशक प्रवीण सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य नए फिल्ममेकरों को मंच देना, वरिष्ठों को सम्मानित करना और सीधी के दर्शकों तक गुणवत्तापूर्ण सिनेमा पहुंचाना है। वहीं प्रबंधक नीरज कुंदेर ने कहा कि यह आयोजन नई पीढ़ी को फिल्मों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने और सीधी को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए किया जाता है। आयोजन में रोशनी प्रसाद मिश्र, रजनीश जायसवाल, शिव नारायण कुंदेर और प्रजीत साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन आर्यन अर्जुले ने किया।

इन फिल्मों की आज होगी स्क्रीनिंग

30 जनवरी को 10 बजे अपरान्ह से जिन फिल्मों की स्क्रीनिंग उनमें इलिजिटिमेट-भारत-सतीश वसंत रास्ते, टीटी एस -भारत-चाल्र्स लियो पनादन, नॉट-भारत-अभय परवीन गुप्ता, आफ्टरवड्र्स-भारत म.प्र.-तनमय जोशी, नज़रियां-भारत-चित्रांश श्रीवास्तव, केलू दा ढाबा-भारत म.प्र.-रोहित पाटीदार, ए डे विद चेतुआ-भारत-संजय तिवारी, चौखट द फ्रेम-भारत-राजेश धवले, शैडो-भारत-संजय चंद्रशेखरन, वार्निंग-भारत-अनुपमा सिरसलेवाला, कुर्ता-भारत-धर्मेन्द्र एस.सिसोदिया शामिल हैं।

Next Post

दो नाबालिक बहनों की शादी रुकवाई

Thu Jan 29 , 2026
नीमच। कलेक्टर नीमच हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी मबावि सुश्री अंकिता पंड्या के मार्गदर्शन में एसडीएम संजीव साहू के पर्यवेक्षण में परियोजना अधिकारी नीमच ग्रामीण इरफान अंसारी के नेतृत्व में संयुक्त दल द्वारा 2 बहनों का बाल विवाह रुकवाया गयाहै। जिला कर्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने […]

You May Like