बीसीसआई ने टी-20 विश्वकप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की

मुम्बई 20 दिसंबर (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को आगामी टी-20 विश्वकप 2026 के लिए सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

आज यहां कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ हुई बीसीसीआई की चयन समिति की बैठक के बाद टी-20 विश्वकप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई। टीम में खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान शुभमन गिल को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं है। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा सैयद मुश्तक अली ट्रॉफी 2026 में चैंपियन झारखंड के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले इशान किशन के साथ रिंकू को भी भारतीय टीम शामिल किया गया है।
टी-20 विश्वकप 2026 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमंसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शुभम दुबे,अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर और इशान किशन (विकेटकीपर)।

Next Post

पांच ढेरों में रखी मिली 1 हजार क्विंटल धान

Sat Dec 20 , 2025
जबलपुर:धान उपार्जन में खरीदी केंद्रों पर धांधली होना शुरू हो गई है। जिसमें गोदाम में पहले से धान का संग्रहण और बिचौलिए द्वारा अवैध रूप से धान जमा की जा रही है। जानकारी के अनुसार पाटन तहसील के कैमोरी और नुनसर क्षेत्र में की गई दो अलग-अलग कार्रवाइयों में प्रशासन […]

You May Like