ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

आष्टा। कन्नौद मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. यह हादसा कॉलोनी चौराहा के पास हुआ. घटना गुरुवार दोपहर बताई जाती है.

थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने जानकारी दी कि गुरुवार दोपहर कन्नौद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मखमल सिंह की बाइक को टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल मखमल सिंह को स्थानीय लोग और परिजन सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख मार्ग और चौराहे अतिक्रमण की चपेट में हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है. कन्नौद मार्ग पर यह समस्या ज्यादा गंभीर है. पिछले एक महीने में भोपाल नाका से मंडी गेट के बीच चार सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें यह दूसरी मौत है.

गौरतलब है कि भोपाल नाके से मंडी गेट तक सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं और दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है. सड़क 100 फीट से अधिक चौड़ी होने के बावजूद इन अवरोधों के कारण यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है.

 

Next Post

हाईटेंशन तारों की चपेट में आई ट्राली में भरी फसल

Fri Mar 6 , 2026
इछावर। ग्राम भाऊखेड़ी में लसूडिय़ा रोड़ पर गेहूं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में ट्रॉली में रखा लाखों रुपए कीमत का पूरा गेहूं जलकर राख हो गया. सूचना मिलने पर जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक किसान की पूरी फसल […]

You May Like