मांडविया ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को सम्मानित किया

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 13 से 21 सितंबर तक चीन के बेइदाईहे में आयोजित 73वीं इनलाइन स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में भारत के पदक विजेता दल को आज सम्मानित किया।
भारतीय स्केटिंग के लिए एक ऐतिहासिक क्षण को चिह्नित करते हुए, राष्ट्रीय टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांच पदक (3 स्वर्ण, 2 कांस्य) जीते और 40 से अधिक देशों में कुल मिलाकर पांचवां स्थान हासिल किया।
यह ऐतिहासिक प्रदर्शन कई नई उपलब्धियों से भरा रहा :
स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला सीनियर पदक।
जूनियर वर्ग में पहला स्वर्ण।
विश्व चैंपियनशिप में भारत का अब तक का सर्वोच्च पदक।
एथलीटों को सम्मानित करते हुए, डॉ. मांडविया ने कहा, “विश्व चैंपियनशिप में ये ऐतिहासिक पदक दर्शाते हैं कि हमारे युवा नई ऊंचाइयां छू रहे हैं, चाहे वह मुख्यधारा के खेल हों या उभरते हुए खेल। मैं इस उल्लेखनीय प्रदर्शन से भारत को गौरवान्वित करने के लिए हमारे एथलीटों, प्रशिक्षकों, सहयोगी कर्मचारियों और भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ को तहे दिल से बधाई देता हूँ।”
स्टार प्रदर्शन:
आनंदकुमार वेलकुमार (22): सीनियर वर्ग में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने दो स्वर्ण (1000 मीटर स्प्रिंट और 42,195 मीटर मैराथन) और एक कांस्य (500 मीटर स्प्रिंट) जीता।
कृष शर्मा (18): 1000 मीटर स्प्रिंट में भारत का पहला जूनियर स्वर्ण पदक जीता।
अनीश राज (17): जूनियर पुरुष 1 लैप स्प्रिंट में कांस्य पदक जीता।
भारतीय दल में 20 एथलीट (4 वरिष्ठ पुरुष, 4 वरिष्ठ महिला, 5 जूनियर पुरुष, 7 जूनियर महिला) शामिल थे, जिन्होंने चैंपियनशिप में भाग लिया, जिसमें 40 से अधिक देशों की भागीदारी के साथ सीनियर और जूनियर श्रेणियों में
42 स्पर्धाएं हुईं।

Next Post

टी20 विश्व कप के कारण वेस्टइंडीज का दक्षिण अफ़्रीका दौरा छोटा होगा

Wed Sep 24 , 2025
जोहानसबर्ग, 24 सितम्बर (वार्ता) दक्षिण अफ़्रीका को वेस्टइंडीज के ख़िलाफ इस गर्मियों की अपनी एकमात्र पुरुष अंतरराष्ट्रीय घरेलू सीरीज को छोटा करना पड़ सकता है, ताकि दोनों टीमें समय पर टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत और श्रीलंका पहुंच सकें। दक्षिण अफ़्रीका 27 जनवरी से 6 फरवरी तक वेस्टइंडीज […]

You May Like