45 की उम्र में जिम्मेदारी: नितिन नवीन सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्षों में शामिल, कल से शुरू करेंगे कार्य

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को युवा ऊर्जा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। 45 वर्ष की उम्र में यह दायित्व संभालने वाले वे पार्टी के सबसे कम उम्र के नेताओं में शामिल हो गए हैं। इससे पहले 50 साल की उम्र में यह जिम्मेदारी केवल अमित शाह को मिली थी। वह आज हुई नियुक्ति के बाद कल दिल्ली पहुंच कर नया दायित्व संभाल लेंगे। कल दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

23 मई 1980 को पटना में जन्मे नितिन नवीन की पहचान एक जमीनी और संघर्षशील नेता की रही है। उनकी शिक्षा दिल्ली में हुई। उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा भाजपा के दिग्गज नेता थे, जिन्होंने जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत की थी। वर्ष 2005 में 55 साल की उम्र में पिता के असामयिक निधन के समय नितिन मात्र 26 वर्ष के थे। यह उनके जीवन का कठिन दौर था, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।

2006 में पटना पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर वे पहली बार विधायक बने। इसके बाद बांकीपुर सीट से चार बार जीत दर्ज कर उन्होंने अजेय रिकॉर्ड बनाया। वर्तमान में वे बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं। अब पार्टी की राष्ट्रीय कमान में युवा चेहरे के रूप में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है, वह कायस्थ परिवार से आते हैं।

Next Post

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया

Sun Dec 14 , 2025
धर्मशाला 14 दिसंबर (वार्ता) अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और हर्षित राणा (दो-दो) के बाद अभिषेक शर्मा (35) और शुभमन गिल (28 ) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत तीसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 25 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ […]

You May Like