परसौना में चला आरटीओ का चेकिंग अभियान, 11 वाहनों से जुर्माना और एक ऑटो जप्त

सिंगरौली।प्रदेश सरकार के निर्देश पर और परिवहन आयुक्त के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर गौरव बैनल के आदेश पर आरटीओ विक्रम सिंह राठौर के द्वारा लगातार बिना दस्तावेज के रोड पर चलने वाले वाहनों की धर पकड़ अभियान जारी है। इसी परिपेक्ष में आज दिन बुधवार को आरटीओ के द्वारा परसौना में चेकिंग अभियान लगाया गया। जहां 11 वाहनों को जप्त करते हुए 114000 रुपए जुर्माना किया गया। इसके अलावा एक आटो बिना परमिट की चल रही थी, जिसे जप्त किया गया।

इधर बता दे की आरटीओ सिंगरौली विक्रम सिंह राठौर के द्वारा लगातार बिना वैध दस्तावेज सड़क पर चलने वाले वाहनों के खिलाफ चालानी अभियान कार्रवाई की जा रही है। आरटीओ के द्वारा लगातार ताबड तोड़ कार्यवाही किए जाने से वाहन चालकों और मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। वही आज परसौना में चेकिंग अभियान के दौरान 11 वाहनों को जप्त किया गया और एक ऑटो को भी जप्त किया गया। इस कार्यवाही में 114000 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

Next Post

सेंपल लेने के डर से 5 घंटे बंद रहा बाजार

Wed Oct 15 , 2025
छिंदवाड़ा. मिलावट से मुक्ति अभियान एवं आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला छिंदवाड़ा की विभागीय जांच टीमों द्वारा सम्पूर्ण जिले में मिठाई एवं किराना दुकानों पर लगातार एवं ताबड़तोड़ जांच कार्यवाही जारी है। इसी क्रम मे बुधवार को राजस्व-खाद्य सुरक्षा-नापतोल विभागो की संयुक्त टीम द्वारा […]

You May Like