नाव पलटने से लापता हुए कन्हैयालाल का शव 14 घंटे बाद तालाब में मिला

नीमच। जिले के मनासा में रविवार शाम नाव पलटने के दौरान लापता हुए 35 वर्षीय कन्हैयालाल ग्वाला का शव सोमवार को मिला गया। इस पहले रविवार को पलटी नाव में छह लोग सवार थे। इनमें से पांच लोग तैरकर बाहर निकल आए थे। लेकिन कन्हैयालाल का पता नहीं चला था। पुलिस, एसडीईआरएफ और नगर परिषद की टीम ने रविवार रात करीब 3 घंटे तक तलाश अभियान चलाया था। कन्हैयालाल का पता नहीं चल पाया। रात में रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा।

सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे एक व्यक्ति ने तालाब में शव को देखा। उसने तुरंत नगर परिषद को सूचित किया। टीम ने लकड़ी की मदद से शव को किनारे तक लाया। शव को मनासा के शासकीय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

Next Post

उच्चतम न्यायालय के आदेश से भाजपा का चरित्र होगा उजागर - पटवारी

Mon May 19 , 2025
भोपाल, 19 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य के मंत्री विजय शाह के कर्नल साेफिया कुरैशी के संदर्भ में दिए गए बयान के मामले में आज उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वास्तविक चरित्र का भी पता […]

You May Like