उच्चतम न्यायालय के आदेश से भाजपा का चरित्र होगा उजागर – पटवारी

भोपाल, 19 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य के मंत्री विजय शाह के कर्नल साेफिया कुरैशी के संदर्भ में दिए गए बयान के मामले में आज उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वास्तविक चरित्र का भी पता चल सकेगा।

श्री पटवारी ने एक बयान में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने मंत्री शाह की माफी को नामंजूर कर दिया है। इस मामले की जांच के विशेष जांच दल (एसआईटी) भी गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि “सत्ता के अहंकार” में सेना के गौरव पर हमला करने वालों पर कसा यह “शिकंजा” प्रमाण है कि कानून और संविधान ही सर्वोपरि है।

श्री पटवारी ने कहा कि अब असली मुद्दा यह है कि भाजपा के चेहरे और चरित्र का पता चल सकेगा और अब यह भी देखना होगा कि क्या “बदजुबान नेता” को भाजपा सरकार मंत्री पद से हटाएगी। या फिर तभी हटाएगी, जब कोर्ट कहेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि “अहंकारी” भाजपा याद रखे कि यह देश तानाशाही तरीकों को नकार देगा और लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों से ही चलेगा।

 

Next Post

थांदला : गुजरात सीमा से लगे गांवों में खुले में अवैध पेट्रोल बिक्री पर कार्रवाई

Mon May 19 , 2025
झाबुआ। थांदला क्षेत्र के हरीनगर एवं काकनवानी कस्बे में भ्रमण कर अवैध तरीके से खुले में पेट्रोल बेचने वालों पर कार्यवाही की गई। मौके पर बेचने वालों को सख्त हिदायत के साथ समझाइश दी गई कि इस तरह से अति ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल को खुले में बेचना गैर कानूनी है […]

You May Like