तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल हुआ, अस्पताल में तोड़ा दम

इंदौर:शहर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे युवक की जान चली गई. युवक को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.हादसा खुड़ैल के आठ मील इलाके में हुआ. सोमगुड़ाडिया गांव का रहने वाला गौरव तंवर पिता लाड़ सिंह तंवर सुबह बाइक से गुजराती कॉलेज में परीक्षा देने जा रहा था.

इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गौरव उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई. खून अधिक बह जाने से उसकी हालत मौके पर ही नाजुक हो गई. राहगीरों ने तत्काल उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि गौरव कॉलेज की परीक्षा में शामिल होने जा रहा था और बेहद मेहनती छात्र था. सूचना पर पहुंची खुड़ैल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. खुलैड थाना प्रभारी कन्हैई सिंह कुशवाह का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर कार्रवाई में कर रही है.

Next Post

रोटरी मंडला को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संजय तिवारी और अजय खोत को मिला नेतृत्व

Fri Jul 18 , 2025
मंडला: रोटरी इंटरनेशनल, जो विश्व को पोलियो मुक्त करने के अपने लक्ष्य में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर चुका है, अब आगामी परियोजनाओं में साक्षरता और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वैश्विक स्तर पर परिवर्तन की दिशा में सक्रिय हो गया है।मंडला के लिए गर्व की बात है कि मंडला […]

You May Like