
इंदौर. भंवरकुआं पुलिस ने 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी अंकित परमार से पहले दोस्ती थी, लेकिन करीब दो माह पहले बात बंद करने के बाद आरोपी लगातार अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान करने लगा. वह धमकी देता था कि बात नहीं की तो फोटो वायरल कर देगा और जान से मार देगा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
