मौसम बदलने के साथ अस्पताल में मरीजो का तांता

रीवा।कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में इस समय मरीजो की लम्बी कतार लग रही है. ओपीडी में पर्ची कटाने के लिये काउंटर से लेकर बाहर तक लाइन लग रही है. दरअसल मौसम परिवर्तन के बाद तेजी से सर्दी, बुखार आदि से पीडि़त मरीज जिला चिकित्सालय पहुंच रहे है. सुबह से ही ओपीडी में दिखाने के लिये मरीज पहुंच जाते है. बुधवार को ओपीडी खुलने के पहले से ही पर्ची कटाने के लिये भीड़ लगी थी. काउंटर से लेकर दरवाजे के बाहर तक धूप में परिजन पर्ची कटाने के लिये खड़े हुए थे. मौसम बदला है जिसके बाद उल्टी, दस्त, सर्दी, बुखार आदि से पीडि़त मरीज अस्पताल पहुंच रहे है. जिला चिकित्सालय के अलावा संजय गांधी अस्पताल एवं निजी चिकित्सालयों में भी मरीजो की भीड़ लग रही है. बताया गया है कि जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन प्रतिदिन 5 से 6 सौ लोग प्रतिदिन दिखाने पहुंच रहे है. जबकि संजय गांधी अस्पताल में 18 से 19 सौ मरीज ओपीडी में पहुंच रहे है. जिसमें से प्रतिदिन 100 से 150 मरीज उपचार के लिये भर्ती हो रहे है. संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डा0 राहुल मिश्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव आने के बाद मरीजो की संख्या तेजी से बढ़ी है. प्रतिदिन 150 से 200 मरीज अलग-अलग वार्डो में भर्ती हो रहे है तो वही ओपीडी में 1800 से 1900 मरीज दिखाने पहुंच रहे है. अक्टूबर के बाद स्थित सामान्य होगी, ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारी के पहुंच रहे है.

Next Post

पन्ना में लोकायुक्त का छापा, ढाई हजार रिश्वत लेते हुए कम्प्यूटर आपरेटर पकड़ा गया

Wed Oct 8 , 2025
पन्ना। आज सागर लोकायुक्त टीम ने सीएमएचओ कार्यालय पन्ना में कार्यवाही करते हुए कंम्प्यूटर आपरेटर को ढाई हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हांथों गिरफतार कर लिया है । लोकायुक्त सागर की निरीक्षक रोशनी जैन से हासिल जानकारी के अनुसार आवेदक दिलीप डामोर पिता देवचंद डामोर उम्र 28 वर्ष निवासी […]

You May Like