कक्कूजी तिवारी वाचनालय पुन: होगा प्रारंभ

इटारसी। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने नगर पालिका इटारसी के माध्यम से वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी को नए कार्यालय की सौगात दी गई। नगर के प्रथम नागरिक एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने आज फीता काटकर तथा राम दरबार में पूजा माल्यार्पण कर इसका शुभारंभ किया। वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी को सौंपे गए इस कार्यालय में वरिष्ठ शिक्षाविद स्व. कक्कूजी तिवारी स्मृति वाचनालय भी पुन: प्रारंभ होगा जो विगत पांच वर्षों से बंद था।

नए कार्यालय में विशेष पूजन अर्चन के साथ कलश स्थापना कर राम दरबार सजाया एवं सुंदरकांड का पाठ संघ के वरिष्ठ साथियों ने किया। इस अवसर पर पुरानी इटारसी में नवदुर्गा महोत्सव में स्थापित विशेष प्रतिमा पंडाल समितियों को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज चौरे ने प्रदान किए।

इनको किया पुरस्कृत

नवदुर्गा शक्ति समिति सनखेड़ा नाका को प्रथम बमलहरी क्लब को द्वितीय, विदित रावत साईं समिति को तृतीय स्थान हेतु सम्मानित किया। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव अंजनि क्लब एवं साईं दत्तमंदिर शिवराजपुरी को प्रोत्साहन हेतु पुरस्कृत किया। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने वरिष्ठ नागरिकों को समाज की धरोहर बताते हुए उनके अनुभव से नई पीढ़ी को लाभ मिलने की अपेक्षा की तथा यहां अन्य सुधार और सुविधाओं का आश्वासन दिया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने दिया, संचालन एम एल पटेल ने किया, सचिव जीडी पाटिल ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी के अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, सचिव जीडी पाटिल, संरक्षक डॉ अनिरुद्ध कुमार शुक्ला, एपी चौधरी, शिवशंकर चौधरी छोटे भैया, आरसी वर्मा, संतोष दीवान, लीलाधर मनमारे, एमएल पटेल, रमन सिंग ठाकुर, आरवी गुप्ता, राजेश गुप्ता, टीकाराम धार्मिक, आरएस परिहार, शिवशरण चौधरी, राजेंद्र चौधरी, संजय द्विवेदी, अशोक मालवी, आरएल मौर्या, रामजीवन बनोरिया, आरके दीक्षित, अजय जोशी, एसएस चौधरी, आरएस बड़कुर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

 

Next Post

तीन दिवसीय युवा उत्सव संपन्न, विजेताओं ने बटोरे सम्मान

Tue Oct 14 , 2025
इटारसी। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में सत्र 2025-26 की युवा उत्सव प्रतियोगिताओं का तीन दिवसीय रंगारंग आयोजन आज संपन्न हो गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि युवा उत्सव अपनी प्रतिभा निखारने का मंच होता है और यह युवाओं को पढ़ाई के […]

You May Like