सीहोर। जिला समिति की बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश के शहर प्रभारी संजय दत्त के मुख्य अतिथ्य एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में स्थानीय यशराज गार्डन में आयोजित हुई.
विशेष अतिथि जिला प्रभारी श्रीमती जय श्रीहरि किरण, दिनेश मेघानी, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश परमार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर उपस्थित थे. जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती एवं ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम यादव ने अतिथियों का स्वागत किया. जिला अध्यक्ष गुजराती ने जिले में चल रही एसआईआर की गतिविधियों की जानकारी दी.
विशेष अतिथि संजय दत्त ने एसआरआई एवं पार्टी के बीएलए की जानकारी जिला निर्वाचन प्रभारी एवं सभी विधानसभा प्रभारियों से ली. एवं कहा कि पार्टी के सभी बीएलए को बहुत सजग रहने की जरूरत है, ताकि अपने वोटरों का वोट ना कट सके. जिला प्रभारी श्रीमती जय श्री हरि किरण ने कहाकि आप लोग सालों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन हम फिर भी सत्ता से दूर है, मुझे उम्मीद है आप लोगों की मेहनत एक दिन रंग जरूर लाएगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी.
बैठक में हरपाल ठाकुर, ओम वर्मा, जफर लाला, घनश्याम यादव, विवेक राठौर, राजेश भूरा यादव, गुलाब बाई ठाकुर, बलवान पटेल, जाहिद गुड्डू, केके रिछारिया, राजेश पटेल, घनश्याम मीणा, कलीम पठान, पवन गुर्जर, राम नारायण शर्मा, मनोज पटेल, सोनू राजपूत, चंदन मीना, अरविंद ठाकुर, गिरवर चौहान मौजूद रहे.
