मंच गिरने से हुए हादसे को लेकर चक्काजाम

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत गुलौआ चौक में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात्रि दुर्गोत्सव चल समारोह के दौरान सजा स्वागत मंच अचानक भरभराकर गिर गया था, हादसे में एक महिला की मौत हुई थी जबकि सात घायल थे। इस मामले की प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आई है। हादसे को लेकर आक्रोशित जनों ने चक्का जाम कर दिया। शिव शक्ति दुर्गोत्सव समिति और क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि आयोजक और प्रशासन की लापरवाही से हादसा हुआ, घायल चेतना के परिजनों की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है। बच्ची के ईलाज के लिए क्षेत्रीय लोगों ने खुद चंदा कर करीब 25 हजार रुपए एकत्र किए हैं। अब तक आर्थिक सहायता मुहैया नहीं कराई है।

विदित हो कि गढ़ा थाना अंतर्गत गुलौआ चौक स्थित सेंट्रल बैंक के सामने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात्रि दुर्गोत्सव चल समारोह के बीच रात्रि 12:30 बजे स्वागत मंच अचानक भरभराकर गिर गया था, मंच में सवार लोगों के साथ अन्य इसकी चपेट में आ गए थे, 8 लोग घायल हुए। शनिवार को इलाज के दौरान श्वेता वर्मा 33 वर्षीय निवासी संजीवनी नगर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उसका बेटा एवं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

Next Post

हत्या के विरोध में चक्का जाम, शव रखकर प्रदर्शन, विधायक के आश्वासन पर माने

Mon Oct 6 , 2025
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत आईटीआई क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद बदमाशों ने एक युवक ईश्वर प्रसाद वंशकार निवासी राजीव गांधी नगर आईटीआई की हत्याकर दी थी। जिसको लेकर तनाव फैल गया, आक्रोशित जनों ने घंटों चक्का जाम किया। जानकारी के बाद क्षेत्रीय विधायक […]

You May Like