साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 6.33 लाख

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत आईटीआई चुंगी नाका में रहने वाले एक बुजुर्ग का मोबाइल हैक कर साइबर ठग ने खाते से 6 लाख 33 हजार रूपये निकाल लिए।
पुलिस ने बताया कि गौरीशंकर श्रीवास्तव 60 वर्ष निवासी आईटीआई चुंगी नाका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका करमेता स्थित एसबीआई बैंक शाखा में 1 बचत खाता एवं 1 चालू खाता है।

आईटीआई गेट के सामने एसबीआई बैंक के एटीएम से अपने बचत खाता से 2 बार में 20 हजार रूपये निकाले जिसके बाद उसके बचत एवं चालू खाते से 4 बार में क्रमशः 1 लाख रूपये, 50 हजार रूपये, 1 लाख 88 हजार रूपये, 2 लाख 95 हजार रूपये कुल 6 लाख 33 हजार रूपये अपने आप किसी के द्वारा उसके मोबाइल को हैक कर निकाले गये है। उसने तत्काल एसबीआई बैंक केा सूचना दी तो पैसे निकलना बंद हुये।

Next Post

नरसिंहपुर के दो बदमाश फायर आर्म्स समेत गिरफ्तार

Sat Dec 27 , 2025
जबलपुर: गढ़ा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में दबिश देकर नरसिंहपुर के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 1 पिस्टल एवं 2 कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त पजेरो कार जप्त की गई ।टीआई प्रसन्न शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दबिश दी गई, न्यूरोसर्जन वार्ड के आगे […]

You May Like

मनोरंजन