ग्वालियर चंबल में छाए बादल, आंधी-बारिश का अलर्ट

ग्वालियर: आज 8 मई को मौसम विभाग ने ग्वालियर चंबल के आधा दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के भी आसार हैं।पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात और ट्रफ के प्रभाव से 9 मई तक चंबल अंचल में बादल, तेज आंधी और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। बता दें कि कल गुरुवार को ग्वालियर और श्योपुर में हल्की बारिश हुई और आंधी चली। ग्वालियर-चंबल संभाग में आज भी तेज हवाओं के साथ बादल छाए हैं। श्योपुर में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है जबकि ग्वालियर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम केंद्र के मुताबिक 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है ऐसे में गर्मी का असर फिर तेज होगा ।

आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान वज्रपात, मेघगर्जन और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Next Post

दिल्ली ऑनलाइन सट्टेबाजी : प्रवर्तन निदेशालय ने 1,000 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में तीन को किया गिरफ्तार

Fri May 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 मई (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित 1,000 करोड़ रुपये के ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट से जुड़े बड़े अभियान के तहत दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), बेंगलुरु और अन्य स्थानों पर लगभग 18 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की। गुरुवार सुबह शुरू हुई यह छापेमारी कल देर […]

You May Like