बड़चिचोली में जनप्रतिनिधि,अधिकारियों ने तालाब का गहरीकरण कर किया श्रमदान

पांढुरना। प्रदेशव्यापी आह्वान पर पांढुर्णा जिले में जल संरक्षण की दिशा में आज एक बड़ी शुरुआत हुई। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिले की 72 ग्राम पंचायतों में एक साथ ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बड़चिचोली में जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और सहभागिता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। बड़चिचोली में इस अभियान के अंतर्गत स्थानीय तालाब से गाद निकालने और उसके गहरीकरण का कार्य जनसहयोग से प्रारंभ किया गया। इस दूरदर्शी पहल का मुख्य उद्देश्य लुप्त होते जल स्रोतों का पुनरुद्धार करना, भूजल स्तर में सुधार लाना और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

जिले में जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता दे रहे कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान और उत्साह के साथ किया गया।

उपस्थित गणमान्य:

इस अवसर पर मुख्य रूप से कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, विधायक नीलेश उइके, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लता बाई तुमड़ाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती बंदु सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनंदा बाई डोंगरे, स्थानीय सरपंच, उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

पाथाखेड़ा खदान क्षेत्र में वेतन भुगतान में देरी से बढ़ी चिंता, मजदूरों में असंतोष 

Thu Mar 19 , 2026
सारनी। पाथाखेड़ा क्षेत्र की भूमिगत कोयला खदानों में कार्यरत ठेका मजदूरों के बीच एक बार फिर असंतोष बढ़ने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में 18 दिनों तक चली हड़ताल समाप्त हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन मजदूरों का कहना है कि उन्हें अभी तक पूरा वेतन […]

You May Like

Play sound