मैक्रों ने अमेरिका-ईरान से की होर्मुज़ खोलने, वार्ता बहाल करने की अपील

पेरिस, 14 अप्रैल (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से वार्ता फिर शुरू करने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना शर्त खोलने का आग्रह किया है।

श्री मैक्रों ने दोनों नेताओं से बातचीत में कहा कि इस्लामाबाद में रुकी वार्ता को दोबारा शुरू किया जाए, गलतफहमियों को दूर किया जाए और क्षेत्र में तनाव बढ़ने से रोका जाए।

उन्होंने जोर दिया कि युद्धविराम में इज़रायल-लेबनान संघर्ष को भी शामिल किया जाना चाहिए और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोला जाना आवश्यक है, ताकि वैश्विक नौवहन सामान्य हो सके।

श्री मैक्रों ने बताया कि फ्रांस और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पेरिस में एक सम्मेलन आयोजित करेंगे, जिसमें ऐसे देश शामिल होंगे जो गैर-युद्धरत हैं और समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए सहयोग करना चाहते हैं।

इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने कहा कि उनका देश अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में रहकर वार्ता जारी रखने के लिए तैयार है और यूरोप इस दिशा में रचनात्मक भूमिका निभा सकता है।

बताया गया है कि सम्मेलन से पहले वरिष्ठ राजनयिकों की एक वर्चुअल बैठक भी होगी, जिसमें इस पहल को लेकर समन्वय किया जाएगा।

 

Next Post

अमेरिकी नाकेबंदी के बीच होर्मुज़ से गुजरा चीन से संबंधित टैंकर

Tue Apr 14 , 2026
मॉस्को, 14 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिकी नाकेबंदी के बावजूद चीन से संबंधित एक प्रतिबंधित तेल टैंकर होर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर ओमान की खाड़ी में प्रवेश कर गया है। अमेरिकी केन्द्रीय कमान (सेंटकॉम) ने सोमवार शाम को होर्मुज़ जलडमरूमध्य की नाकेबंदी शुरू कर दी। यह कदम अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत […]

You May Like