MP में बारिश का दौर शुरू, 35 जिलों में 36 घंटे से हो रही लगातार बारिश

भोपाल: गर्मी और उमस से परेशान मध्यप्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर है, मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। पिछले करीब 36 घंटों से प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा।
बुधवार को शिवपुरी, गुना, सागर, डिंडौरी समेत 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई जिलों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।
लगातार बारिश का असर प्रदेश के वर्षा आंकड़ों पर भी दिखा है। सोमवार तक जहां प्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज थी, वहीं मंगलवार तक यह अंतर घटकर 14 प्रतिशत रह गया। अब तक प्रदेश में औसतन 286.8 मिलीमीटर (11.3 इंच) बारिश हुई है।हालांकि ताजा बारिश के बावजूद प्रदेश के 41 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिले अभी भी वर्षा की कमी से जूझ रहे हैं। दूसरी ओर भोपाल, इंदौर, सीहोर, देवास, हरदा, उज्जैन, राजगढ़, नीमच, खंडवा और खरगोन सहित 14 जिलों में बारिश का प्रदर्शन सामान्य से बेहतर रहा है।

Next Post

मंदसौर विधायक विपिन जैन पूरे परिवार के साथ पहुंचे विधानसभा, सदन की कार्यवाही देखी

Wed Jul 22 , 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। मंदसौर से विधायक विपिन जैन अपने पूरे परिवार के साथ विधानसभा पहुंचे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी, पुत्र, पुत्रवधू, बेटी, नातिन, पोते और पोती भी मौजूद रहे। विधायक विपिन जैन ने परिवार के सदस्यों […]

You May Like