भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। मंदसौर से विधायक विपिन जैन अपने पूरे परिवार के साथ विधानसभा पहुंचे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी, पुत्र, पुत्रवधू, बेटी, नातिन, पोते और पोती भी मौजूद रहे।
विधायक विपिन जैन ने परिवार के सदस्यों को विधानसभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक व्यवस्था से परिचित कराया। इस दौरान सभी ने विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया और सदन की गतिविधियों को करीब से देखा।
परिवार के साथ विधायक की यह उपस्थिति विधानसभा परिसर में आकर्षण का केंद्र रही। इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को संसदीय परंपराओं से परिचित कराने की एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा गया
