जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाईन से झुलसे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि श्रीलाल जायसवाल 50 वर्ष निवासी ग्राम आईटीआई राजीवनगर माढ़ोताल का हाईटेंशन लाईन से करंट लगने से 40-45 प्रतिशत जल गया था.
जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, दौरान उपचार के रात लगभग 9 बजे श्रीलाल जायसवाल की मौत हो गयी।
