जबलपुर: गढ़ा पुलिस ने शातिर बदमाश दशरथ उर्फ रोहित उर्फ टकलू मेहरा पिता प्रकाश मेहरा 25 वर्ष निवासी चिकनी कुआ देवताल के पास गढ़ा को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से दो सुअरमार बम जप्त किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी दशरथ उर्फ रोहित उर्फ टकलू मेहरा आपराधिक प्रवृति का है जिसके खिलाफ पूर्व से अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास सहित 4 अपराध दर्ज हैं।
