केट रोड हत्याकांड: एक्सीडेंट की आड़ में सुपारी किलिंग, पत्नी-प्रेमी निकले साजिशकर्ता

इंदौर । केट रोड पर 12 अप्रैल की रात मिली लाश ने अब सनसनीखेज हत्याकांड का रूप ले लिया है। एक्सीडेंट लगने वाले इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे राज से पर्दा उठा दिया।

पुलिस के मुताबिक, नखराली ढाणी के सामने नवीन पाटीदार का शव मिलने के बाद शुरू में मर्ग कायम किया गया था। लेकिन पोस्टमार्टम में गर्दन के पीछे गोली फंसी मिली तो केस हत्या में बदल गया। इसके बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साजिश का खुलासा किया।

जांच में पता चला कि 15 लाख रुपए की सुपारी देकर नवीन की हत्या कराई गई थी। इस साजिश में मृतक की पत्नी भारती और उसके प्रेमी राहुल उइके उर्फ मराठा का हाथ सामने आया है। पुलिस ने उज्जैन से 10-10 हजार के इनामी 3 आरोपियों – राहुल मराठा, शुभम मदरोशिया और राजू गुगले को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से सुपारी की रकम में से 5 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए हैं।

डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मुख्य आरोपी राहुल मराठा आदतन अपराधी है, उस पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने पुरानी मुखबिरी का बदला लेने के लिए और अवैध संबंधों के चलते पत्नी भारती के साथ मिलकर यह साजिश रची। राहुल ने देवास के शूटर अजय धोलपुरिया और श्रीराम बलाई को सुपारी दी थी। वारदात के बाद भागते समय आरोपियों की बाइक खंभे से टकरा गई थी।

फिलहाल पुलिस फरार शूटरों की तलाश में जुटी है और मृतक की पत्नी से भी पूछताछ जारी है।

*हादसे के पर्दे में कत्ल का राज*

2 अप्रैल की रात केट रोड पर मिला शव पहले सड़क हादसा लगा, लेकिन पोस्टमार्टम में गर्दन के पीछे गोली मिलने से मामला पलट गया। 100+ CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 15 लाख की सुपारी किलिंग का राज खोला। पत्नी-प्रेमी की साजिश, 3 इनामी आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख बरामद। मुख्य आरोपी पर 20+ केस दर्ज।

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 और 22 जून को ग्वालियर प्रवास पर

Thu Jun 4 , 2026
ग्वालियर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 21 और 22 जून को ग्वालियर दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति ग्वालियर आने के बाद श्योपुर जिले के कूनो अभ्यारण जाएंगी और यहां चीता प्रोजेक्ट का अवलोकन करेंगें। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भी उनके साथ रहेंगे। राष्ट्रपति का दौरा कार्यक्रम फाइनल होते ही ग्वालियर एवं श्योपुर में […]

You May Like

मनोरंजन