इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की क्लर्क कॉलोनी में अज्ञात बदमाश ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी सहित सोने-चांदी के सामान पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि फरियादी प्रकाश उम्र 64 निवासी 377 क्लर्क कॉलोनी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है.
शिकायत के मुताबिक अज्ञात आरोपी ने मकान का ताला तोड़कर अंदर घूसा और अलमारी में रखे दो सोने के सिक्के, एक चांदी का गिलास, दो चांदी के सिक्के, एक पुराना चांदी का दीपक तथा 12 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया. मामले में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है.
