जलप्रपात में डूबने से 2 एस ई सी एल अधिकारियों की मौत

शहडोल : मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर जिले में अमृत धारा जलप्रपात में डूबने से 2 एस ई सी एल अधिकारियों की मौत हो गई। पिकनिक मनाने कुल 8 लोग वाटरफाल गए थे। जिनमें एस ई सी एल हसदेव क्षेत्र के अंडरग्राउंड माइंस के 2 अधिकारियों समेत 3 लोग गहरे पानी चले गए थे। एक कर्मचारी किसी तरह बाहर निकल आया।

घटना पोड़ी थाना इलाके के नागपुर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक मरने वालों की पहचान शुभम मलार निवासी शहडोल और पृथ्वी सेटी निवासी तेलंगाना के रूप में हुई है। दोनों एस ई सी एल के अंडर मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

.दरअसल, एस ई सी एल चिरमिरी में पदस्थ अधिकारियों समेत 8 लोग मंगलवार पिकनिक मनाने के लिए अमृतधारा वाटरफाल गए थे। शाम करीब 4 बजे जलप्रपात के नीचे हसदेव नदी में नहा रहे थे। इस दौरान नहाने समय 3 कर्मचारी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। एककर्मचारी किसी तरह निकलने में सफल रहा।

Next Post

अहिल्या पथ योजना को लेकर आईडीए की बोर्ड बैठक आज

Wed Apr 9 , 2025
इंदौर: अहिल्या पथ सड़क को लेकर आईडीए की बोर्ड बैठक आज होगी. बैठक में आईडीए द्वारा सड़क के दोनों ओर योजना लाने का निर्णय किया जाएगा.यह बात अलग है कि सड़क के एक तरफ जमीन का उपयोग कृषि है, जिसमें भू माफिया सक्रिय होकर फायदा ले सकते है. आईडीए की […]

You May Like

मनोरंजन