आयुष हत्याकांड: लड्डू गया जेल, राजू फरार

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत इंद्रा कॉलोनी मानेगांव में मंगलवार सुबह आयुष पटेल की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले लड्डू सोनकर बावरिया को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है जबकि राजू सोनकर फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है।टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि इंद्रा आवास कॉलोनी मानेगांव रांझी निवासी आयुष पटेल 25 वर्षीय मंगलवार सुबह घर के सामने आग ताप रहा था.

तभी लड्डू बावरिया एवं राजू सोनकर बाइक क्रमांक एमपी 20 एस बी 6202 से आये। लड्डू ने गाड़ी आयुष के घर के सामने खड़ी करके दोनों पास आये राजू सोनकर पुराने विवाद को लेकर आयुष से विवाद करने लगा था।

राजू सोनकर ने आयुष को पीछे से पकड़ लिया था और जान से मारने की नियत से लड्डू ने चाकू से हमलाकर आयुष को दाहिने आंख में चोट पहुंंचा दी शिवा रजक बीच बचाव करने लगा तो लड्डू ने उस पर भी चाकू से वार किया था। इसके बाद दोनों भाग गए। घायल आयुष पटेल ने इलाज के दौरान निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने लड्डू को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है जबकि उसका साथी राजू सोनकर फरार है। जिसकी तलाश जारी है ।

Next Post

उपार्जन में लापरवाही पर चार केंद्र प्रभारी उपार्जन कार्य से पृथक

Thu Jan 22 , 2026
कटनी: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन केंद्रों में लापरवाही बरतने वाले उपार्जन केन्‍द्र प्रभारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्‍टर आशीष तिवारी के सख्‍त निर्देश और कड़े रूख की वजह से उपार्जन केन्‍द्रों में अनियमितता पाये जाने पर चार उपार्जन केन्‍द्र प्रभारियों को आगामी दो वर्षों के […]

You May Like