
ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल 16 नवंबर को प्रात: 9.15 बजे वंदेभारत एक्सप्रेस से ग्वालियर आ रहें हैं । यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने दी। राजौरिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं से रेलवे स्टेशन पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल के स्वागत की अपील की है। भारतीय जनता पार्टी की ग्वालियर चंबल की संभागीय बैठक 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे रमाया में होगी। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे। बैठक में ग्वालियर चंबल संभाग के पदाधिकारी शामिल होंगे।
