माय भारत पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीयन के लिए बनी साझा रणनीति

ग्वालियर। मेरा युवा भारत केंद्र की जिला समन्वय समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिले के युवाओं का माय भारत पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने, विभिन्न विभागों के समन्वय से युवा कल्याण योजनाओं को गति देने तथा पोर्टल के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए साझा रणनीति बनाई गई। यह बैठक गुरुवार को कम्पू स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर में आयोजित हुई।

जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी ने कहा कि माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास, रोजगार, खेल गतिविधियों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि उच्च शिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र तथा विभिन्न खेल केंद्रों के माध्यम से जिले के प्रत्येक युवा तक पोर्टल की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में जिला खेल अधिकारी डॉ. अरविन्द सिंह राणा, संजीव सिंह, गिर्राज शर्मा, उम्मेद वर्मा, डॉ. वीणा जोशी, डॉ. मनोज अवस्थी, अजय बॉस, दिलीप सुमन, अरविन्द कुशवाह एवं दिनेश बाथम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में सुझाव दिए।

Next Post

बागली नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगदीश बलभद्र एवं सुभद्रा 

Thu Jul 16 , 2026
बागली। आषाढ़ शुक्ल दूज तिथि पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष से भी बागली के प्राचीन जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा आरंभ हुई यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः जगदीश मंदिर पहुंची इस दौरान रथ को खींचने के लिए पुजारी परिवार सदस्यों सहित […]

You May Like