नहर से 20 वर्षीय युवती का शव बरामद, गर्दन पर मिले गहरे घाव के निशान

बालाघाट, बालाघाट जिले की वारासिवनी तहसील अंतर्गत ग्राम डोंगर गांव और लिंगमारा के बीच बहने वाली वैनगंगा ढूटी नहर में मंगलवार को एक लगभग 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

वारासिवनी पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर में एक युवती का शव बहता हुआ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला।

प्रारंभिक जांच में युवती की गर्दन पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

 

 

Next Post

अधूरा पुलिया बना मुसीबत, एप्रोज सड़क नहीं बनने से हादसों का खतरा

Wed Aug 5 , 2026
बालाघाट, वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिटोडी और डोके के मध्य लगभग 30 लाख रुपये की लागत से बनी नवीन पुलिया अधूरी छोड़े जाने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ठेकेदार ने पुलिया का निर्माण तो कर दिया, लेकिन दोनों ओर एप्रोज सड़क बनाना भूल गया। बारिश […]

You May Like