चौकीदार की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

सतना : बार बार मना करने के बावजूद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था और वह लगातार फोन के जरिए चौकीदार की बेटी से संपर्क करता रहता था. जिसे देखते हुए चौकीदार द्वारा युवक को सार्वजनिक तौर पर अपमानित भी किया गया था. इसी बात का बदला लेने के लिए युवक ने चौकीदार की हत्या को अंजाम दिया था. पुलिस द्वारा अंधी हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.

मैहर जिले के रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 अगस्त को संतोष कोल उम्र 40 वर्ष का शव जंगल में पाया गया था. मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी वस्तु से वार करने से मौत होना पाया गया. जिसके चलते पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई. घटना से जुड़्े सभी पपहलुओं की विवेचना के दौरान कंदवारी निवासी युवक रजनीशकांत उर्फ रोहित पिता रामस्वरुप कोल प्रमुख संदेही के तौर पर सामने आया.

लिहाजा उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई. आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि वह संतोष कोल की बेटी से फोन पर बात करता था. जिसे लेकर संतोष द्वारा कई बार युवक को मना किया गया था. इतना ही नहीं बल्कि इस बात से नाराज संतोष कोल द्वारा कई बार युवक के साथ विवाद किया गया और साथ ही सार्वजनिक तौर पर अपमानित भी किया गया. जिससे आक्रोशित होकर उसने हत्या करना ठान लिया. इसी कड़ी में रात के समय जब चौकीदार ड्यूटी करने जा रहा था तो युवक ने पीछे से आवाज लगाकर उसे बुलाया और बांस के डंडे से वार कर हत्या कर दी. पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त डंडा, उस दौरान पहने हुए कपड़े और मोबाइल को बरामद कर लिया गया.

Next Post

खाद की किल्लत से परेशान किसान सतना और मैहर में फिर सडक़ पर उतरे

Tue Aug 19 , 2025
सतना : खरीफ के इस मौसम में उर्वरक की कमी झेल रहे किसान अब तक जहां आधा दर्जन बार सडक़ों पर आ चुके हैं वहीं 3 बार राजमार्ग बाधित कर चुके हैं. हलांकि उर्वरक की उपलब्धतता सुनिश्चत करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा भी एड़ी-चोटी का जोर लगाया जा रहा […]

You May Like