अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत… पति ओर बेटा घायल

राजेश ठाकुर

बुधनी: शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जवाहर खेड़ा के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई तो वहीं महिला का पति ओर 8 वर्षीय बेटा घायल हो गए थे इस घटना के बाद मृतिका के पति ने घटना की जानकारी शाहगंज पुलिस को दी जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर बुधनी सिबिल अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया मामले में शाहगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शाहगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि में बाड़ी निवासी अंसार खां पुत्र शफीक खां निवासी वजीरगंज कालोनी बाड़ी पत्नि शब्बो बी पत्नि अंसार उम्र 30 वर्ष ओर बेटा अरमान पुत्र अंसार उम्र 8 बर्ष अपने परिवार साहित बाइक पर सवार होकर शाहगंज से बाड़ी की ओर जा रहा था.

इस दौरान ग्राम जवाहर खेड़ा के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी जिसमें बाइक सवार महिला शब्बो बी की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पति अंसार ओर बेटा अरमान घायल हुए थे इस घटना को लेकर मृतिका के पति अंसार खां ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर बुधनी सिबिल अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आगे मामले में जांच शुरू कर दी है।

Next Post

पटवारी ने उमरिया खाद्य गोदाम में पहुंचकर सुनी किसानों की खाद समस्या

Thu Sep 18 , 2025
उमरिया:प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार की सुबह अचानक जिला मुख्यालय स्थित विपणन संघ के खाद वितरण केंद्र पहुंच गया जहां उन्होंने मौजूद किसानों से खाद की समस्या के बारे में जानकारी हासिल की और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप संचालक एसएस मरावी से फोन पर […]

You May Like

मनोरंजन