पेट्रोल डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ा लेकिन दाम नहीं बढ़ेगा

नयी दिल्ली 07 अप्रैल (वार्ता) सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2-2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी लेकिन आम उपभोक्ता पर इस वृद्धि का असर नहीं पड़ेगा।

यह फैसला वैश्विक तेल कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ट्रंप प्रशासन की ओर से जवाबी टैरिफ के एलान के बीच लिया गया है। पेट्रोल-डीजल की नयी कीमतें 08 अप्रैल से लागू होंगीं।

वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने आज जारी एम अधिसूचना में कहा कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क शुल्क में यह वृद्धि की है।

इस बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक्स पर कहा कि तेल विपणन कंपनियां इस वृद्धि के बोझ को उपभोक्ता पर नहीं डालेगी।

इस वृद्धि के बाद पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Next Post

सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ से अधिक की कमाई की

Mon Apr 7 , 2025
मुंबई, 07 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर के रिलीज का उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। सलमान खान ज्यादातर ईद पर अपनी […]

You May Like