
दतिया। बदमाशों द्वारा एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवक पवन यादव पुत्र बुद्ध सिंह निबासी ग्राम महोबा थाना सोनागिर को दतिया कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल के पास से जबरन अपने साथ ले गए। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल ने बदमाशों की घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाश युवक को चार पहिया वाहन में जबरन अपने साथ ले जा रहे थे। सूचना मिलते ही इंदरगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस की सक्रियता और लगातार पीछा किए जाने से घबराए बदमाशों ने अपहृत युवक को घायल अवस्था में रास्ते में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने युवक को बरामद कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में दबिश देने के साथ ही फरार आरोपियों की पहचान और वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है।
