ग्वालियर–भिंड रेल सेक्शन पर सड़क नम्बर 50 अस्थायी रूप से बंद

ग्वालियर। ग्वालियर–भिंड रेल सेक्शन पर स्थित समपार संख्या 50 पर रेलवे लाइन के ऊपर स्टील गर्डर लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेलवे यातायात एवं ओएचई (विद्युत) ब्लॉक लिया जाएगा।

उक्त निर्माण कार्य के दौरान सड़क यातायात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 20 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक समपार संख्या 50 को सड़क यातायात हेतु अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।रेल प्रशासन ने आम जनमानस से अनुरोध किया है कि निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा रेलवे एवं सड़क यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें।

Next Post

चिकित्सकों की तत्परता से बची एक माह के बच्चे की जान

Fri Dec 19 , 2025
सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर में चिकित्सकों की तत्परता और समन्वित प्रयास से एक माह के नवजात शिशु की जान बचाई गई। 12 दिसंबर 2025 को गंभीर अवस्था में शिशु को भर्ती कराया गया था। बच्चे को लगातार उल्टियाँ हो रही थीं। जाँच के दौरान एक्स-रे में पाया गया […]

You May Like

मनोरंजन