अगस्त खत्म, डैम में महज 6 फीट पानी आया, पूर्ण भराव के लिए 17 फीट की और दरकार

शाजापुर।गणेशोत्सव में हो रही बारिश से शहर वासियों के एकमात्र पेयजल स्रोत चीलर बांध में 6 फीट पानी जमा हो गया है. हालांकि दो फीट पानी और आ जाए तो नगरवासियों को साल भर भरपूर मात्रा में पानी मिल सकेगा. धीरे धीरे हुए इस जल भराव से शहरवासी प्रसन्न भी हैं, लेकिन चीलर डैम के पूर्ण भराव के लिए अभी 17 फीट पानी की और दरकार है. इधर मौसम विभाग द्वारा भी बारिश की और भी संभावना जताई है, जिसके चलते सभी चीलर बांध के पूर्ण भराव की आस लगाए हुए हैं.

गौरतलब है 22 जून से भले ही जिले में मानसून ने प्रवेश कर लिया हो, लेकिन पूरा जिला बारिश के मामले में पिछड़ा हुआ है. यहां अब तक केवल 19 इंच के लगभग बारिश ही हो सकी है जो गत वर्ष की अपेक्षा काफी कम है. गत वर्ष अब तक 30 इंच से अधिक वर्षा हो चुकी थी. लेकिन इस बार नगर में बारिश के नाम पर शहरवासियों के हिस्से में केवल बूंदाबांदी या रिमझिम बारिश ही आई है. नगर में एक या दो बार ही झमाझम बारिश हुई थी. इसके बाद शुक्रवार रात को करीब आधे घंटे तक नगर में झमाझम बारिश हुई, जिससे सडक़ों पर पानी बह निकला था. जिससे चीलर बांध में 6 फीट पानी का भराव हो चुका है. इसके पहले चीलर बांध में केवल 4 फीट पानी ही जमा हुआ था और नगरवासी चिंतित नजर आ रहे थे लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश ने नगरवासियों को चिंता मुक्त कर दिया है. इधर शनिवार को भी दोपहर को कुछ देर के लिए तेज वर्षा हुई.

पूर्ण भराव हो जाए तो फसलों के लिए मिलेगा पानी

चीलर डैम से जहां शहरवासियों को नगर पालिका द्वारा पेयजल के लिए पानी दिया जाता है वहीं सिंचाई के लिए जलसंसाधन विभाग द्वारा किसानों को पानी दिया जाता है. चीलर डैम की पूर्ण जल भराव क्षमता 23 फीट है, वर्तमान में 6 फीट के लगभग पानी आ चुका है, ऐसे में पूर्ण भराव के लिए 17 फीट पानी की दरकार है. उल्लेखनीय है कि पूर्ण भराव होने पर रबी सीजन में क्षेत्र के पांच हजार हेक्टेयर रकबे में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी दिया जा सकेगा.

नहीं होगी पेयजल की कमी, मिलेगा पर्याप्त पानी

नगर पालिका अध्यक्ष प्रेेम जैन ने बताया कि इसके पहले नगर में जो पानी आता था वह नहर और नाले के माध्यम से आता था. इसमें काफी पानी बर्बाद होता था लेकिन मेरे पदभार ग्रहण करते ही मेरे द्वारा इंटेकवेल को शुरू करवाया, जिससे अब पानी सीधा वाटर वकर््स पहुंचता है. जिसमें पानी बर्बाद होने की कोई संभावना नहीं है. इसलिए शहर में पेयजल के लिए 6 फीट पानी भी पर्याप्त हैै. शहरवासियों को पूरे साल आसानी से जलप्रदाय किया जाएगा. इसमें किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी.

Next Post

बिना रस्सी-पिंजरे के मगरमच्छ पकडऩे पहुंच गई रेस्क्यू टीम, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

Sun Aug 31 , 2025
नीमच। जिले के थड़ोली ग्राम पंचायत के हनुमंतियां रावजी गांव में घुसे मगरमच्छ ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान न सिर्फ जमकर उत्पात मचाया, जिसके चलते कई बार भगदड़ मच गई। वहीं, दूसरी ओर दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम […]

You May Like