मचैल माता यात्रा मार्ग पर हुई दुर्घटना, 38 की हालत गंभीर, पीएम मोदी ने भी सहायता का आश्वासन दिया।
जम्मू, 16 अगस्त (वार्ता): जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से मरने वालों की संख्या 60 से अधिक हो गई है। यह हादसा मचैल माता यात्रा मार्ग के पास चिशोती गांव में हुआ, जहां अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई घर, दुकानें और वाहन मलबे में दब गए। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज प्रभावित गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और केंद्र सरकार से हरसंभव मदद का आश्वासन मिलने की बात कही। अधिकारियों ने बताया है कि लगभग 167 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जिनमें से 38 की हालत गंभीर है।

