मुकुंद शशिकुमार, रामकुमार रामनाथन की जीत से भारत को टोगो के खिलाफ 2-0 की बढ़त

नयी दिल्ली (वार्ता) भारतीय टेनिस टीम ने शनिवार को मुकुंद शशिकुमार और रामकुमार रामनाथन के अपने-अपने एकल मुकाबलों में जीत के साथ डेविस कप 2025 विश्व ग्रुप वन प्ले-ऑफ में टोगो के खिलाफ मजबूत शुरुआत की।

आज यहां नयी दिल्ली के डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में खेले गये मुकाबलो में मुकुंद शशिकुमार ने लिओवा अजावोन को 6-2, 6-1 से हराया, जबकि रामकुमार रामनाथन ने थॉमस सेतोदजी को 6-0, 6-2 से हराकर मेजबान भारत को पांच मैचों के मुकाबले के दूसरे दिन 2-0 की बढ़त दिला दी।

मुकुंद ने लिओवा अजावोन के खिलाफ शानदार खेल का मुजाहिरा करते हुए पहला सेट जीता। दूसरे सेट में मुकुंद ने एक घंटे 15 मिनट में सेट 6-1 से जीत दर्ज कर मुकाबला जीत लिया।

दूसरा मैच एकतरफा रहा रामकुमार रामनाथन ने थॉमस सेतोदजी शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को सिर्फ 50 मिनट में आसानी से जीत लिया।

Next Post

एसडीएम कोर्ट में बाबू और वकीलों के बीच चले लात-घूंसे

Sun Feb 2 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी एसडीएम कोर्ट में पदस्थ बाबू द्वारा जमानत के लिए कथित रूप से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। इसको लेकर शुक्रवार को कोर्ट परिसर में विवाद हो गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। आरोप है कि बाबू ने एक युवक से जमानत के एवज में 500 […]

You May Like